करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुईं कोरोना पॉजिटिव, BMC ने दिया ये ऑर्डर

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुईं कोरोना पॉजिटिव, BMC ने दिया ये ऑर्डर
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। तो हाल ही में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा (Kareena Kapoor Amrita Arora) को लेकर एक नई खबर सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक करीना कपूर और अमृता अरोड़ा नोबल कोरोना वायरस से संक्रमित (Kareena Amriota Corona Positive) पाए गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। तो हाल ही में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा (Kareena Kapoor Amrita Arora) को लेकर एक नई खबर सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक करीना कपूर और अमृता अरोड़ा नोबल कोरोना वायरस से संक्रमित (Kareena Amriota Corona Positive) पाए गए हैं। करीना और अमृता को पिछले कई दिनों से बिना किसी कोविड प्रोटोकॉल के मुंबई में पार्टीज करते नजर आ रहे थे।

हाल ही में इन करीना और अमृता को अपनी बहनों करिश्मा कपूर (Karishm Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं थी। इसके अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर हुई क्रिसमस बैश पार्टी में भी करीना, करिश्मा, मलाइका, अमृता और अर्जुन कपूर को साथ में देखा गया था। इसलिए इन दोनों से कोरोना के स्प्रेड होनें की संभावना और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने करीना और अमृता के संपर्क में आए लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा है। इस बात की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी की है।

एएनआई (ANI) ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर करते हुए दी है। ट्वीट में लिखा है, "एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा #COVID19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में भाग लिया था। BMC ने इनके कॉन्टेक्ट में आए लोगों को RT-PCR टेस्ट कराने का ऑर्डर दिया है: BMC" गौरतलब है 22 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के कारण कमल हासन (Kamal Haasan) को चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तो अब कुछ दिनों पहले वह कोरोना से रिकवर हुए हैं।

Tags

Next Story