करीना कपूर की इस गलती ने बना दिया प्रियंका चोपड़ा को स्टार, पढ़ें रोचक किस्सा

Kareena Kapoor And Priyanka Chopra: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट चर्चित अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। करीना ने एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान कायम की है। उनका नाम हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। करीना फिल्मों (Kareena Kapoor Movies) के अलावा अपनी खूबसूरती से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं। वैसे तो करीना ने आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस ने ऐसी गलती कर दी थी, जिसका पछतावा उन्हें आज तक भी होता होगा।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, साल 2004 में आई ऐतराज फिल्म (Aitraaz Movie) को लेकर। इसमें करीना के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी नजर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए प्रियंका से पहले करीना को साइन किया गया था। ऐतराज के डायरेक्टर अब्बास मस्तान और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने करीना को दो रोल ऑफर किए थे। मेकर्स ने करीना को बताया था कि फिल्म में दो महिला और एक लीड एक्टर का रोल होगा। ऐसे में वो किसी भी महिला की भूमिका को अपने लिए चुन सकती थीं।
करीना कपूर ने ऐतराज के लिए चुना था ये रोल
करीना कपूर ने फिल्म में ऐसी महिला के रोल को अपने लिए चुना था, जो मेल एक्टर यानी अक्षय कुमार के अपोजिट में थी। मौका मिलने के बाद भी करीना ने दूसरे पॉवरफुल रोल को छोड़ दिया था। बाद में इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था। कहना लाजमी होगा कि करीना कपूर बस ये एक गलती कर बैठी थीं। इसी का फायदा बॉलीवुड की देसी गर्ल को मिला। इस फिल्म से हुआ ये कि प्रियंका को अपने आलोचकों से भी प्यार मिला। साथ ही लोगों के बीच मजबूत पहचान कायम हुई। भले ही करीना कपूर ने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल प्ले (Kareena Kapoor Role in Aitraaz) किया हो, बावजूद इसके पूरी लाइमलाइट प्रियंका चोपड़ा ही लूट ले गईं।
ये भी पढ़ें: एक ही एक्टर पर आया था 'देसी गर्ल' और 'बेबो' का दिल, डेटिंग की कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रियंका और करीना कभी नहीं आई साथ नजर
बताते चलें कि ऐतराज फिल्म में एक साथ काम करने के बाद करीना ने प्रियंका के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। इसी वजह के चलते प्रियंका-करीना एक दूसरे से दूरी बनाए नजर आती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS