करीना ने छोटे भाई के साथ शेयर की तैमूर की फोटो, जाने किस कारण से छिपा रही हैं बेटे का चेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से एक फैम्ली फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में सैफ अली खान(Saif Ali Khan) के साथ तैमूर और उनके छोटे बेटे नज़र आ रहें हैं। फोटो में करीना ने अपने छोटे बेटे का चेहरे को छिपा लिया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले भी करीना ने मदर्स डे के मौके पर छोटे बेटे की फोटो शेयर की थी, लेकिन उन्होंने उसमें भी बेटे का चेहरा नही दिखाया था। उन्होंने बेटे के चेहरे के ऊपर बेबी का इमोजी लगाया हुआ है, जिससे आपको बेबी का चेहरा नजर नहीं आएगा। वहीं तैमूर और सैफ के एक्सप्रेशन काफी क्यूट है। तैमूर अपने छोटे भाई को एक टक लगाए देख रहे हैं। फोटो के साथ करीना ने एक कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है, 'मेरा वीकेंड कुछ ऐसा दिखता है…और आपका?'
इस फरवरी में करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। करीना दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया हैं। फैंस को करीना के दूसरे बेटे की फोटो का इंतजार था। लेकिन इस बार करीना और सैफ अपने बेटे को कैमरे के सामने लेकर नहीं आए।
करीना और सैफ ने डिसाइड किया है कि वह अपने छोटे बेटे को मीडिया से दूर रखेंगे। वह ना तो बच्चे का चेहरा मीडिया को दिखाएंगे और ना ही उनके सामने बेटे को लेकर आएंगे। दरअसल, दोनों उस गलती को दोबारा नहीं दोहराना चाहते जो उन्होंने तैमूर के समय की थी। तैमूर बचपन से ही काफी लाइमलाइट में रहे हैं। तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) के जन्म के बाद उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई थीं। सैफ और करीना कई बार अपने बच्चे के इतने लाइमलाइट में रहने से परेशान हुए है। कई बार तैमूर भी कैमरे को देखकर चिल्लाते हुए नज़र आये है। हालांकि अब तैमूर को इसकी आदत हो गई है।
जहां सैफ अब फिल्म भूत-पुलिस में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम लीड रोल में हैं। वहीं करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS