नेट वर्थ में किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं तैमूर, जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं करीना के लाडले

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाएं रहते हैं। जन्म के बाद से ही यह स्टार किड किसी पॉपुलैरिटी का मोहताज नहीं रहा है। करीना के लाडले को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। तैमूर अभी पांच साल के हैं। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और नेट वर्थ किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।
गजब के एक्सप्रेशन से फैन्स का दिल जीत लेते हैं तैमूर
छोटी सी उम्र में तैमूर गजब के एक्सप्रेशन देते हैं और हरबार अपने फैन्स का दिल जीत लेते हैं। अपनी हर तस्वीर में क्यूट लुक के साथ तैमूर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर अपने भाई-बहन, मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं तैमूर
क्या आप जानना चाहते हैं कि इंटरनेट की सेंसेशनल स्टार किड तैमूर के पास कितने करोड़ की संपत्ति है? एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो तैमूर की Net Worth 1.5 Million डॉलर है। वहीं इंडियन रुपए में बात करें तो तैमूर 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
रंगों से खेलना पसंद करते हैं तैमूर
रिपोर्ट्स की माने तो सैफ और करीना कपूर के लाडले तैमूर को रंगों से खेलना बहुत पसंद है। सोशल मीडिया पर छाए उनकी ज्यादातर तस्वीरों में आसपास रंगों की छटा बिखरी रहती है। कई फोटोज में वे रंगों से खेलते नजर आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS