Kartik Aaryan ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, अब आशिकी 3 में भी दिखाएंगे अपना कमाल, देखें VIDEO

Kartik Aaryan New Upcming Movie: बॉलीवुड की फिल्मों में इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी फिल्मों की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता कार्तिक फैंस को एक के बाद एक बड़ा सरप्राइज दे रहे हैं। भूल भुलैया 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद कार्तिक के फैंस की संख्या तो बढ़ी ही है। साथ ही उन्हें कई बड़ी फिल्मों में भी काम मिला है। हाल ही में कार्तिक ने सत्य प्रेम की कथा से अपना फर्सट लुक शेयर किया था। इस अपकमिंग फिल्म में कार्तिक आर्यन पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता ने अब अपनी एक और अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है।
आशिकी 3 में नजर आएंंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म आशिकी 3 (Aashiuqi 3) में काम करने वाले हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में दी है। कार्तिक ने आशिकी 3 की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम... जहर जिंदगी का यूं ही पी लेंगे हम।' फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर कार्तिक ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ पहली फिल्म करने वाले हैं। दरअसल बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक ने आशिकी 3 के लिए उनके साथ काम करने का फैसला लिया है।
कार्तिक ने शेयर की वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आशिकी 3 भी लव स्टोरी पर आधारित होगी। हालांकि ये मूवी आशिकी 2 से काफी अलग और बेहद खास होने वाली है। इससे पहले फैंस ने आशिकी 2 को भी काफी ज्यादा प्यार दिया था। इसके गानों को आज भी लोग पहले जितना ही पसंद करते हैं। ऐसे में अब कार्तिक अपनी एक्टिंग से इस अपकमिंग फिल्म को काफी ज्यादा रोचक और मजेद्धार बनाने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक कई और फिल्मों से फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। यहां देखे कार्तिक की ओर से शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS