Khatron Ke Khiladi से इस सप्ताह ये कंटेस्टेंट होगा बाहर, फैंस को लग सकता है बड़ा झटका!

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 शो अब फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। इतने नजदीक पहुंचकर शो से बाहर निकलना काफी दुखदायक होता है। कंटेस्टेंट के बीच होने वाली स्टंट और ज्यादा रोचक होती जा रही है। शो के इतने निकट आकर हर कोई जोर लगा रहा है कि अगले पड़ाव तक पहुंच जाए। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच रविवार को एक चौका देने वाला एविक्शन होने वाला है।
ये पॉपुलर खिलाड़ी होगा शो से बाहर
टीवी के पॉपुलर स्टंट शो में अभी तक सबसे ज्यादा लोकप्रिय कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), मिस्टर फैजू (Faizu), तुषार कालिया (Tushar Kalia), मोहित मलिक (Mohit Malik) हैं। अब इस बीच जो नया अपडेट आया है, उसे जानकर फैंस उदास भी हो सकते हैं। इस सप्ताह शो का एक ऐसा खिलाड़ी बाहर होगा, जिसे फैंस शो का विजेता मान रहे थे। रोहीत शेट्टी के पॉपुलर स्टंट शो से इस बार सोशल मीडिया के स्टार मिस्टर फैजू बाहर हो जाएंगे, लेकिन वाइल्ड कार्ड के जरिए वो फिर से इस शो में वापसी करेंगे। इंस्टाग्राम पर खतरों के खिलाड़ी शो के फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar ने जानकारी दी है कि मिस्टर फैजू इस सप्ताह शो से बाहर हो जाएंगे और अगले हफ्ते वाईलड कार्ड के रुप में शो का हिस्सा बनेंगे।
झलक दिखला जा मेें नजर आएंगे ये खिलाड़ी
खतरो के खिलाड़ी 12 में फैंस ने जन्नत (Jannat) और फैजू की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया है। फैंस ने दोनों के बीच की नौक-झोक को भी बेहद पसंद किया है। रिपोर्ट के अनुसार फैजू वाइल्ड कार्ड बनकर धमाकेदार वापसी करेंगे। जिसके बाद ये देखना काफी अहम हो जाएगा कि फैजू कहा तक शो में आगे जा पाते हैं। बता दें कि शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर की अनाउंसमेंट भी काफी जल्द होने वाली है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के शो के खत्म होने के बाद फैंस अपने चहेते फैंस को झलक दिखला जा सीजन 10 में भी देखेंगे। इस शो में मिस्टर फैजू भी नजर आने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS