खेसारी लाल यादव के गाने ने मचाया यूट्यूब पर तहलका, साथ में दिखी नई एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट हीरो खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद ही फेमस कलाकारों में से एक है जिनके लाखों फैंस है। खेसारी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनकी भोजपुरी फिल्में आते ही हिट हो जाती है। वही दूसरी तरफ उनके गाने तो आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिख जाते हैं।
खेसारी लाल यादव की तो उन्हें भोजपुरी फिल्मों का कॉमेडी किंग कहा जाता है। खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है। जिस फिल्म के गाने में काजल और खेसारी साथ नजर आ जाते है वो फिल्म और गाना दोनों सुपरहिट मान लिए जाते है।
फिलहाल ही खेसारी लाल यादव का गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बोल है 'बहियां हमार तकिया तोहार'। पर इस गाने में खेसारी के के साथ उनकी जोड़ीदार काजल राघवानी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस नज़र आ रही है। भोजपुरी सिनेमा इन दिनों बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है। आजकल भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है।
यह नया गाना खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस शीतल अहिरराव का है। जिसमें दोनों स्टार्स धमाकेदार डांस के साथ-साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी और शीतल का गाना 'बहियां हमार तकिया तोहार' भोजपुरी सिनेमा का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना है। यूट्यूब परइसके व्यूज लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। शीतल पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। गाने को खेसारी लाल यादव ने इंदु सोनाली के साथ मिल कर अपनी आवाज़ से सजाया है।
यहां देखें खेसारी और शीतल का ये जबरदस्त भोजपुरी गाना:
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS