कियारा आडवाणी ने बिकनी मे दिखाया अपना जलवा, वीडियो में एक्ट्रेस का हॉट एंड बोल्ड अंदाज फैंस को कर रहा मदहोश

कियारा आडवाणी ने बिकनी मे दिखाया अपना जलवा, वीडियो में एक्ट्रेस का हॉट एंड बोल्ड अंदाज फैंस को कर रहा मदहोश
X
हाल ही में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस इस वीडियो में बिकनी में दिखायी दे रहीं है। इस वीडियो को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। कियारा का यह हॉट एंड बोल्ड अंदाज लोगो को दीवाना बना रहा है।

'कबीर सिंह' (Kabir Singh) फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फैंस के दिलो पर राज करती हैं। कियारा का सिंपल और ब्यूटीफूल लुक लोगो पर अपना जादू कर देता है। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। कियारा की भोली सी सूरत और उस पर उनकी जबरदस्त एक्टिंग किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। हाल ही में कियारा ने सोशल मीडिया पर बिकनी में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर लोग मदहोश हो रहें है।

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा रेड कलर की बिकनी में नजर आ रही है। कियारा के सुंदर से मुखड़े पर बड़े- बड़े इयररिंग्स गजब के लग रहे हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में पहले लेटी हुई दिखायी देती हैं। इसके बाद कियारा को सनशाइन लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह समुद्र किनारे अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाती नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कैन वी किस फॉरेवर' का म्यूजिक सुनाई दे रहा है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद कर रहें है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने उनके पोस्ट पर फायर इमोजी कॉमेंट किया है।

बता दें कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी है। एक्ट्रेस अब सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ 'शेरशाह' में दिखायी देंगी। इसके साथ-साथ वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस को बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जीयो' में भी देखा जाएगा है। वैसे रील लाइफ के अलावा एक्ट्रेस की रियल लाइफ भी काफी चर्चित है। कियारा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिंक-अप के किस्से अक्सर आते रहते हैं। फिलहाल दोनो ही ने इस मामलें में अभी तक चुप्पी साधी हुई है।

Tags

Next Story