Bigg Boss OTT 2 इस दिन होगा ऑनएयर, जानें परमानेंट से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट

Bigg Boss OTT 2: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का मशहूर और कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट टॉप लेवल पर है। इस बार शो में सबसे खास बात ये है कि सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस बिग बॉस ओटीटी 2 का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर रियलिटी शो के होस्ट तक सब कुछ बदल गया है। इसी के साथ ऑडियंस कंटेस्टेंट्स की थ्रिलर जर्नी देखने के लिए बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइये आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस से जुड़ी कई अहम (Bigg Boss OTT 2 Release Date) जानकारियां बताएंगे।
जानिए कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस ओटीटी 2
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) का प्रीमियर 17 जून को होगा। यह रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema App) पर ऑनएयर किया जाएगा, इस रियलिटी शो को फ्री में भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके साथ ही ये शो 24x7 लाइव स्ट्रीम होगा। पिछले सीजन में इस शो में करण जौहर ने होस्ट की भूमिका निभाई थी। वहीं, इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सभी के फेवरेट सलमान खान होस्ट और कंटेस्टेंटस को रोस्ट करते नजर आएंगे। सलमान खान ने इससे पहले टीवी पर बिग बॉस के लगभग हर सीजन को होस्ट किया है।
जानिए कौन हैं कंफर्म और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
बता दें कि बिग बॉस के कंफर्म सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में आलिया सिद्दीकी, फलक नाज, आकांक्षा पुरी, अंजलि अरोड़ा, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, जिया शंकर, पुनीत सुपरस्टार और बेबिका धुर्वे शामिल हैं। शो की शुरुआत से पहले ही वाइल्ड कार्ड सेलेब्स सुर्खियों में दिखने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में मिया खलीफा की एंट्री हो सकती है। वहीं, शो के लिए शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) से भी कॉन्टेक्ट किए जाने की खबरें सामने आई हैं।
Also Read: Bigg Boss OTT 2 को सलमान खान करेंगे होस्ट, इस जगह स्ट्रीम होगा शो
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS