डेटिंग की अफवाह फैलने पर कृति सेनन ने मिलाया था प्रभास को फोन, एक्ट्रेस ने बताया पूरा किस्सा

डेटिंग की अफवाह फैलने पर कृति सेनन ने मिलाया था प्रभास को फोन, एक्ट्रेस ने बताया पूरा किस्सा
X
कृति सेनन ने हाल ही में प्रभास के साथ अपना नाम जुड़ने पर रिएक्ट किया है। साथ ही, उन्होंने वरुण धवन की स्टेटमेंट पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। यहां पढ़े एक्ट्रेस का बताया पूरा किस्सा।

Kriti Sanon: कृति सेनन अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। हाल में वरुण धवन के साथ कृति को भेड़िया फिल्म में देखा गया था। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण ने कुछ ऐसा कह दिया था कि इसे एक्ट्रेस के अफेयर की कंफर्मेशन के तौर पर देखा गया। अब बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने वरुण के ऐसा कहने पर बात की। साथ ही, बताया कि इसके बाद उन्होंने प्रभास को फोन कर क्या कहा था।


बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर बताया कि ऐसा नहीं है कि मैं कभी लव रिलेशन में नहीं रही थी। लेकिन, अब मैं खुद के काम पर ज्यादा फोकस करती हूं। कृति बचपन से ही एक शर्मिली लड़की थी। उन्हें स्टेज पर जाने से भी काफी ज्यादा डर लगता था। कृति को डांस का बचपन से ही शौक था। खैर अब बात उस किस्से के बारे में कर लेते हैं। जब वरुण धवन ने झलक दिखला जा के मंच पर कृति का नाम एलिजिबल सिंगल वुमन की लिस्ट में शामिल नहीं किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका कारण बताया था कि उनका दिल किसी और के पास है, जो मुंबई से बाहर का है और दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रही है। अब इस स्टेटमेंट पर भी एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।


कृति ने लगाया था प्रभास को फोन

कृति ने उस समय भी बाद में पोस्ट शेयर कर इस अफवाह को गलत बताया था। उस परिस्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने कहा कि मुझे सच में वरुण की बात का काफी ज्यादा बुरा लगा था। इस वजह से मुझे लगा कि प्रभास को इस बारे में बताना होगा। इसके बाद मैंने तुरंत प्रभास को फोन लगाया और बताया कि उसने क्या कहा है। प्रभास ने भी सवाल किया कि पर वरुण ने ऐसा क्यों कहा। इस पर कृति ने जवाब दिया कि मुझे भी नहीं पता है।


लव रिलेशन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि प्रभास इस बात को सुनने के बाद काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए थे। फिर मैंने उन्हें समझाया था कि वरुण मेरा दोस्त हैं और उनकी इस बात को ज्यादा गंभीरता से मत लो। कृति ने एक सवाल के जवाब में यह भी बताया कि वो प्यार में अंधी हो जाती है। वह अपने पार्टनर की बातों पर आंख बंद कर भरोसा करती हैं। आगे से वो अपनी इस आदत को लेकर थोड़ा बदलाव जरूर करेंगी। बता दें कि कृति और प्रभास पहली बार आदिपुरुष फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे इसी साल रिलीज किया जाएगा। फैंस तो इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Tags

Next Story