KRK ने अर्जुन-मलाइका की हिम्मत को सराहा, यूजर बोले- सलमान का डर है या नहीं...

KRK ने अर्जुन-मलाइका की हिम्मत को सराहा, यूजर बोले- सलमान का डर है या नहीं...
X
फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान हमेशा अपने बयानों और फिल्म रिव्यू के चलते चर्चा में बने रहते हैं। केआरके के निशाने पर हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स आ जाते हैं। इस बार तो केआरके ने अपने ट्वीट के जरिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जमकर तारीफ की है।

KRK Tweet on Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर अपने बयानों और फिल्म रिव्यू के चलते चर्चा में बने रहते हैं। केआरके के निशाने पर हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स आ जाते हैं। इस बार तो केआरके ने एक ट्वीट के जरिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

केआरके ने किया ये ट्वीट

केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा है कि 'मैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को बेहद प्यार करता हूं। क्योंकि ये लोग काफी हिम्मत वाले हैं। मलाइका-अर्जुन किसी से नहीं डरते हैं।'

यूजर्स साध रहे निशाना

बॉलीवुड के फिल्मी सितारों पर हमेशा कटाक्ष करने वाले कमाल राशिद खान के ट्वीट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने सवाल करते हुए पूछा कि आप तंज करते हुए कह रहे हैं या सच में? वहीं, एक अन्य ने लिखा आप सलमान खान से डरते हैं..हां या नहीं में जवाब दीजिए।

अर्जुन-मलाइका अक्सर आते हैं साथ नजर

अर्जुन और मलाइका के रिलेशन की बात किसी से छिप नहीं सकी हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टी और डेट पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में उनकी फोटोज डिनर डेट से वायरल हुई थी। इसके अलावा दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक दूसरे के साथ की फोटोज शेयर करते रहते हैं।

मूविंग विद मलाइका में नजर आएगी एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट पर बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपने नए शो 'मूविंग विद मलाइका' में नजर आने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपने अपकमिंग शो का पोस्टर शेयर किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन मे लिखा था कि 'मैंने अपने अपकमिंग शो 'Moving With Malaika' के लिए हां कह दिया है।


Tags

Next Story