Lock Upp : विनर बने मुनव्वर फारूकी, ट्रॉफी और कैश प्राइज के साथ मिला विदेश ट्रिप का इनाम

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 'लॉक अप' (Lock Upp) शनिवार को खत्म हो गया है। काफी संघर्ष के बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) शो के विनर बन गए। उन्होंने फिनाले में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा को हराया। मुनव्वर जो शो के शुरुआत से ही लगातार ट्रेंड कर रहे थे और वह 'लॉक अप' के मास्टरमाइंड निकले। सभी कंटेस्टेंट को मात देकर मुनव्वर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके अलावा उन्हें 20 लाख रुपये कैश प्राइज मनी, एर्टिगा कार और इटली ट्रिप पर जाने का मौका भी मिला है।
'लॉक अप' में मुनव्वर का सफर काफी दिलचस्प रहा। वह शो के पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपने खेल को बखूबी खेला और अंत तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन भी किया। शो में मुनव्वर ने अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे और प्रिंस नरूला के साथ मजबूत रिलेशन बनाए। कॉमेडियन की अंजलि के साथ दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था। शो में खुद को बेघर होने से बचाने के लिए मुनव्वर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई सीक्रेट्स को शेयर किया।अपनी मां के बारे में बात करने से लेकर अपनी पत्नी और बेटे तक मुनव्वर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये।
एक एपिसोड में मुनव्वर ने खुलासा किया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उन्होंने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि वह काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं और यह मामला अदालत में है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बेटे के लिए शो कर रहे हैं और यही उनके लिए मायने रखता है। मुनव्वर ने लॉक अप के साथ एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। उनके फैन्स ने उनका काफी सपोर्ट किया है। अब रिपोर्टों के अनुसार, मुनव्वर रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित रियलिटी शो, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में दिखाई देंगे। अगर यह सच है, तो उनके फैंस के लिए उन्हें शो में देखना काफी दिलचस्प होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS