Maharashtra Crisis: कंगना ने वीडियो शेयर कर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोलीं- 'जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश...'

Maharashtra Crisis: कंगना ने वीडियो शेयर कर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोलीं- जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश...
X
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वहीं महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक भूचाल पर पर बेबाक बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लोकतंत्र के पुन: जन्म के बारे में बात की है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वहीं महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक भूचाल पर पर बेबाक बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लोकतंत्र के पुन: जन्म के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने अहंकार के साथ जीने वाले लोगों के बारे में भी बात की। इतना ही नहीं, कंगना ने दो साल पहले ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के पतन के बारे में दिए गए अपने बयान का भी जिक्र किया।

कंगना ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है…और जीवन का कमल खिलता है।" वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, " 1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आ कर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है। ये शक्ति है एक सच्चे चरित्र की। हनुमान जी को शिवा का 12वां अवतार माना जाता है। जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे, तो उन्हे तो शिव भी नहीं बचा सकते। हर हर महादेव, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।"

गौरतलब है कि 2020 में, बीएमसी ने कथित अवैध इमारत के आधार पर कंगना के मुंबई कार्यालय को ध्वस्त कर दिया था। कंगना ने एक वीडियो में सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, "आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।" कंगना और उद्धव का झगड़ा तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने महाराष्ट्र की स्थिति की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की थी। और, इस विवाद के कारण बीएमसी ने बांद्रा में कंगना के कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया।

Tags

Next Story