एक बार फिर बिकिनी में छाईं मलाइका, बैकसाइड टोंड फिगर देख फैंस हुए मदहोश

बॉलीवुड की हॉट दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने सिजलिंग फैशन सेंस के अलावा अपने कातिलाना अंदाज के लिए भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर अपने बेहतरीन फोटोज के जरिए अपने फैन्स को इंप्रेस करती नजर आती हैं। मलाइका अपनी बोल्डनेस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड लुक से जलवा बिखेरती रहती हैं।
वहीं फैंस भी मलाइका की बोल्ड तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कई बार मलाइका को अपने हॉट ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। इस बीच एक बार फिर मलाइका की सुपर बोल्ड बिकिनी फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 48 साल की मलाइका अरोड़ा की हॉटनेस के आगे आज की अभिनेत्रियां भी फीकी लगती हैं। इसका सबूत मलाइका की हालिया बिकिनी तस्वीरें हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैन्स को अपना दीवाना बना लिया है। एक्ट्रेस बैकसाइड से अपने टोन्ड को दिखा रही हैं। एक्ट्रेस पानी में खड़ी हैं। नो मेकअप लुक मलाइका की खूबसूरती में को चार चांद लगा रहा है। इन फोटोज को देख फैंस मदहोश हो चुके हैं और कमेंट में एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कपल इस साल के अंत तक सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नाम देगा।बी-टाउन के ये क्यूट कपल इस सर्दी में नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं। शादी बेहद ही साधारण तरीके से होगी और सिर्फ करीबी लोगों और दोस्तों को ही इनवाइट किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह शादी भी रणबीर और आलिया की शादी की तरह ही होगी। आपको बता दें कि मलाइका की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS