मलाइका अरोड़ा ने की अर्जुन कपूर के साथ मस्ती, सोशल मीडिया पर शेयर किया बूमरैंग वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ मालदीव में एक रोमांटिक वेकेशन (Malaika and Arjun) एंजॉय कर रही हैं। ये कपल वेकेशन से समंदर किनारे की कई सारी वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) से शेयर करते रहते हैं। संडे को मलाइका ने अर्जुन का ब्रेकफास्ट स्प्रेड का आनंद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया और एक मजेदार कैप्शन के साथ उनकी टांग खींची।
मलाइका द्वारा पोस्ट किए गए बूमरैंग वीडियो में अर्जुन को ब्रेकफास्ट करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा है, "डीएनडी (डोंट डिस्टर्ब) ... मैन ऑन वर्क।" मलाइका की इस स्टोरी से पहले अर्जुन ने एक्ट्रेस की साइकलिंग की वीडियो शेयर करते हुए उनके साथ थोड़ी मस्ती थी। मलाइका की ये स्टोरी अर्जुन कपूर ने शनिवार को अपने अकाउंट से शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए अर्जुन मलाइका की टांग भी खींची थी।
अर्जुन की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' ( India's Most Wanted) की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों को साथ में देखा गया। तब साल 2019 में इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। तब से ये दोनों एक- दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर लेटेस्ट फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) में नजर आए थे। इसके अलावा अब वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' (Ek Villian Returns) में नजर आएंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा इस समय डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) को जज करती हुईं नजर आ रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS