Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका का किलर डांस, लूटी महफिल

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका का किलर डांस, लूटी महफिल
X
Arjun Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में पावर कपल्स के रूप में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को जाना जाता है। इसी को देखते हुए मलाइका (Malaika) ने अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे (Boyfriend Birthday) स्पेशल बनाने के लिए अपने डांस से पूरी महफिल ही लूट ली।

Arjun Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में पावर कपल्स के रूप में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को जाना जाता है। एक-दूसरे के प्रति दोनों का प्यार किसी भी व्यक्ति से छुपा हुआ नहीं है। इसी बीच यानी 26 जून, 2023 को अर्जुन कपूर का 38वां जन्मदिन है। इसी को देखते हुए मलाइका (Malaika) ने अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे (Boyfriend Birthday) स्पेशल बनाने के लिए अपने डांस से पूरी महफिल ही लूट ली। दरअसल, मिडनाइट अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebrate) किया। इस दौरान उसकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन भी शामिल हुई। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका को झूमते हुए देखा गया है।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका का किलर डांस

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि मलाइका शाहरुख खान की फिल्म दिल से के गाने छैंया छैंया पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। साथ ही इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रही है। यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। मलाइका के इस किलर डांस के साथ हसीन अवतार ने भी सभी को दिवाना बना दिया है।

ये भी पढ़ें... महाभारत के धृतराष्ट्र को Aadipurush फिल्म के मेर्कस पर आया गुस्सा, बोले- टपोरी भाषा का इस्तेमाल जरूरी नहीं

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। इस कैप्शन में लिखा गया है कि कल रात बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन समारोह में छैया छैया पर जमकर डांस किया। वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा- इस उम्र में भी जोरदार ठुमके हैं।

Tags

Next Story