VIDEO: छैया-छैया गाने पर Arjun-Malaika ने लगाए ऐसे ठुमके, फैंस बोले कब करोगे शादी

Malaika Arora and Arjun kapoor Dance Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से है, जो अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेस (actress) को टक्कर देती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब मलाइका किसी ना किसी कारण के चलते मीडिया की सुर्खियों में नहीं आती है। हाल ही में एक वीडियो (video) ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस डांस क्लिप में अर्जुन और मलाइका साथ नजर आ रहे हैं।
मलाइका ने किया छैया-छैया पर डांस
बॉलीवुड के पॉपुलर फैसन डिजाईनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता सिंह (Arpita Singh) शादी के बंधन में 28 अगस्त को बंधने वाले हैं। मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिन कुणाल की प्री-वेडिंग पार्टी (pre-wedding party) में धमाल मचा दिया। मलाइका ने अपने पॉपुलर गाने छैया-छैया (Chhaiya Chhaiya) पर जमकर डांस किया। खास बात है कि एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी झूमते नजर आए। अर्जुन ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की भूमिका निंभाते हुए एक्ट्रेस का डांस करने में पूरा साथ दिया।
मलाइका अर्जुन का डांस फैंस को आया पसंद
मलाइका और अर्जुन को साथ देखकर फैंस की एक्साइटमेंट (excitement) भी काफी ज्यादा बढ़ा गई। वहीं दोनों सुपरस्टार ने अपनी प्रफोर्मेंस से कुणाल रावल की पार्टी में रंग जमा दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की डांस की वीडियो धमाल मचा रही है। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लेटेस्ट आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस बार तो उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया है।
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म (platforms) पर फैंस मलाइका और अर्जुन के डांस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स इस वीडियो के कमेंट में लिख रहे हैं कि आप दोनों शादी कब करेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका-अर्जुन डांस में खोए नजर आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS