Bigg Boss 17 से Comeback कर सकती हैं Mamta Kulkarni, इस वजह से मेकर्स ने किया अप्रोच!

Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 17 जल्द ही आनएयर होने वाला है। इस शो में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की होस्ट के रूप में फिर से वापसी होगी। इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Bigg Boss 17 contestants list) में कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस सीजन में 90 के दशक की कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस (controversial actress) ममता कुलकर्णी कंटेस्टेंट बनकर आएंगी।
दरअसल, 'बिग बॉस' लगभग सभी सीज़न में कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट (controversial contestants) को शामिल करने के लिए फेमस है। मोनिका बेदी, पूजा भट्ट, तनीषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी, रिमी सेन और मिनिषा लांबा जैसी कई एक्ट्रेस बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में ममता कुलकर्णी भी एक कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हो सकती हैं।खबरों की मानें तो शो मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' में आने के लिए ममता कुलकर्णी को अप्रोच किया है।
2003 में छोड़ थी ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग
ममता 90 के दशक की फेमस और बेहद कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। मैगजीन में टॉपलेस पोज देने से लेकर उनके बोल्ड बयानों और कंट्रोवर्शियल पर्सनल लाइफ तर, एक्ट्रेस के साथ विवाद हमेशा जुड़ा रहा है। ममता ने 2003 में एक्टिंग छोड़ दी थी। उनका नाम विकी गोस्वामी से जोड़ा गया था और अफवाह थी कि उनकी शादी हो चुकी है। ममता एक योगिनी बन गई थीं और उन्होंने अपनी लाइफ पर एक बुक भी लिखी है।
कौन हैं ममता कुलकर्णी
खबरों की मानें तो ममता कुलकर्णी मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने सैफ अली खान के साथ 'आशिक आवारा' में भी काम किया। ममता ने गोविंदा, अक्षय कुमार, आमिर खान, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर और संजय दत्त से लेकर सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। उनकी आखिरी हिट फिल्म 2001 में 'छुपा रुस्तम' थी।
बिग बॉस के प्रीमियर में होगा कंटेस्टेंट्स का खुलासा
बिग बॉस 17 का रविवार की रात 9 बजे प्रीमियर किया जाएगा। इसमें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का खुलासा किया जाएगा। बिग बॉस 17 कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे और शनिवार और रविवार को रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Mahadev Betting App Case: श्रद्धा कपूर को भी मिला ED का समन
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS