Diwali 2022: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में काजोल-माधुरी ने मचाया धमाल, अंग्रेजी गाने पर लगाए ठुमके

Diwali 2022: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में काजोल-माधुरी ने मचाया धमाल, अंग्रेजी गाने पर लगाए ठुमके
X
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायर हो रही है। एक्ट्रेस काजोल ने भी माधुरी संग एक वीडियो शेयर की है, जिस पर हर किसी की निगाहें थम गई है।

Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली के त्योहार की रौनक बाजारों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स की पार्टी में साफ नजर आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने एक दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमे एक छत के नीचे कुछ दिग्गज स्टार शामिल हुए। इस पार्टी से बॉलीवुड की धक धक गर्ल (माधुरी) और काजोल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

काजोल ने शेयर किया कमाल का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन (Kajol Devgan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष मल्होत्रा की प्री दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान की एक वीडियो शेयर की है। इसमें काजोल और माधुरी दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। महज कुछ सेकेंड की इस वीडियो में माधुरी-काजोल अंग्रेजी सॉन्ग को गाते और झूमते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस यादगार वीडियो को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

काजोल ने लिखा कुछ ऐसा

मनीष मल्होत्रा की धमाकेदार दिवाली पार्टी की वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ डांस करके काफी अच्छा लगा... फ्लोर पर मेरे साथ जमकर मस्ती करने के लिए आपका धन्यवाद। साथ ही काजोल ने मनीष मल्होत्रा को उनकी ग्रेंड दिवाली पार्टी के लिए शुक्रिया अदा किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

दिवाली पार्टी में शामिल हुए ये सेलेब्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कृति सेनन (Kriti Sanon), जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor), खुशी कपूर (Khushi Kapoor), नोरा फतेही (Nora Fatehi), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), सारा अली खान (Sara Ali Khan), करण जौहर (Karan Johar), रवीणा टंडन (Raveena Tandon), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), काजोल और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) समेत कई पॉपुलर फिल्म इंडस्ट्री के सितारें शामिल हुए।


Tags

Next Story