सांसद मनोज तिवारी पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के घर, परिवार को दी सांत्वना

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के घर, परिवार को दी सांत्वना
X
मनोज तिवारी ने सुशांत के आत्महत्या मामले में सीबीआई जाँच करने मांग की है। एक होनहार अभिनेता की मौत से पूरी फिल्मी दुनिया स्तब्ध है।

भोजपुरी सिंगर, एक्टर और सांसद मनोज तिवारी सोमवार को पटना सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके परिवार के साथ वक्त बिताया और उन्हें सांत्वना दी।

मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत के आत्महत्या मामले में सीबीआई जाँच होनी चाहिए। उनका ऐसे अचानक जाना बहुत ही दुखद है। मनोज तिवारी ने कहा कि एक होनहार अभिनेता की मौत से पूरी फिल्मी दुनिया स्तब्ध है। उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा जो भी लोग उनकी मौत के पीछे है उनको सजा जरूर मिलेगी और मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ तो ऐसा एक्टर के साथ हुआ होगा जो उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि जब कोई छोटे शहर का अपनी पहचान बनाता है तो उस पर बहुत संकट आते है। सुशांत के साथ क्या हुआ कैसे हुआ ये सब जानना बहुत जरुरी है और इसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इसकी अपील की है।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। वह सिर्फ 34 साल के थे। जिसके बाद बॉलीवुड में कई लोगों पर उनको परेशान और उकसाने पर केस दर्ज किये गए है और सुशांत के जाने के बाद से ही नेपोटिस्म पर बहस छिड़ी हुई है।

Tags

Next Story