Friends फेम एक्टर Matthew Perry का 54 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव

Friends फेम एक्टर Matthew Perry का 54 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव
X
हॉलीवुड के फेमस एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह वेब सीरीज 'फ्रेंड्स' (Friends) में चैंडलर बिंग का किरदार निभाकर काफी पॉपुलर हुए थे। उनके निधन से हॉलीवुड समेत बॉलीवुड सितारों को भी गहरा सदमा लगा है।

Entertainment News: हॉलीवुड के फेमस एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह वेब सीरीज 'फ्रेंड्स' (Friends) में चैंडलर बिंग का किरदार निभाकर काफी पॉपुलर हुए थे। उनके निधन से हॉलीवुड समेत बॉलीवुड सितारों को भी गहरा सदमा लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, मैथ्यू पेरी का निधन लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथटब में मिला है। बताया जा रहा है कि बाथटब में डूबने से एक्टर की मौत हुई है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबरों की मानें तो पुलिस की शुरुआती जांच में ना ही अभी तक कोई सस्पेक्ट मिला है। मामले में जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मैथ्यू पेरी के निधन के बाद उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें वह hot tub में नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था - ' ओह, चारों ओर घूमता गर्म पानी आपको अच्छा महसूस कराता है? मैं मैटमैन हूं'। यह पोस्ट उन्होंने छह दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

मैथ्यू पेरी के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह और सामंथा रुथ प्रभु ने भी दुख जताया है। इसके लिए इन सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने मैथ्यू पेरी को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी करियर की शुरुआत

मैथ्यू पेरी हॉलीवुड एक्टर जॉन बेनेट पेरी और सुजैन मैरी लैंगफोर्ड के बेटे थे। उनका जन्म साल 1969 में हुआ था। खबरों की मानें तो मैथ्यू पेरी जब एक साल के थे तो वह उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे। मैथ्यू पेरी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने ‘चार्ल्स इन चार्ज’ में गेस्ट रोल प्ले किया था। इसके बाद पेरी ‘Beverly Hills 90210’ में भी किरदार निभाते हुए नजर आएं थे। हालांकि, उन्हें पहचान ‘फ्रेंड्स’ से ही मिली थी। यह शो सबसे पहले 1994 में प्रीमियर किया गया था।


ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता के पति विक्की पर भारी रहेगी आज की शाम

Tags

Next Story