Merry Christmas: रणबीर, अनुष्का से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस

बॉलीवुड में क्रिसमस की धूम मची हुई है, इस दौरान कई सेलेब्स ने पार्टी की। हाल में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने क्रिसमस सेलीब्रेशन (Christmas Celebration) को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। एक्टर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस विश भी किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी और पति विराट कोहली (Virat Kohli) की फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में अनुष्का और विराट संता क्लॉज के इधर उधर बैठे नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक स्टोरी और एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी (Ayaan Mukerji) के साथ नजर आ रही हैं। नीतू ने जहां आलिया और अयान के साथ की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। वहीं उन्होंने बेटे रणबीर कपूर के साथ अपनी एक वीडियो इंस्टा पर पोस्ट की है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट से फैंस को क्रिसमस विश किया है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शिल्पा क्रिसमस ट्री के साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने फैस को क्रिसमस विश किया है। कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, "आप सभी को एक शांतिपूर्ण और मैरी क्रिसमस की शुभकामनाएं, काश ये ब्लैस्ड दिन आपके जीवन को ढेर सारी खुशियों, मुस्कान और प्यार से भर दे।" शिल्पा के इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। इनके अलावा रिचा चड्ढ़ा, अक्षय कुमार, अनुपम खेर जैसे कई सितारों ने भी क्रिसमस विश किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS