मिलिंद सोमन को रैंप पर देख मलाइका अरोड़ा के उड़े होश तो फैंस बोले हर भारतीय महिला की पसंद, देखें वीडियो

मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मिलिंद सोमन आजकल एमटीवी (MTV) के शो 'सुपरमॉडल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Supermodel Student Of The Year 2) में दिखायी दे रहे हैं। इसी शो से उनके वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। मिलिंद की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है और हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं।
दरअसल शो 'सुपरमॉडल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मिलिंद सोमन 26 साल बाद रैंप वॉक करते हुए नजर आए हैं। शो का वीडियो एमटीवी इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में मिलिंद सोमन रैंप पर धोती पहने हुए वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मिलिंद अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शो में मिलिंद सोमन का ये अवतार देखते ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के होश उड़ गए हैं। वीडियो में मिलिंद सोमन के हॉट एंड सेक्सी लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मिलिंद शो के कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रहे हैं। यहां देखिए वीडियो...
शो से एक वीडियो मिलिंद सोमन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है, "और 26 साल बाद एक बार फिर।" मिलिंद के इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं मिलिंद के फैंस के साथ- साथ सेलेब्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। मिलिंद के फैंस ने इस पर बहुत तगड़े रिएक्शंस दिए हैं। किसी ने लिखा, "भाई साहब क्यों हम आज कल के लड़को को कॉम्प्लेक्स फील करवा रहे हो...अभी भी और हमेशा से फेवरेट मॉडल।" तो वहीं किसी ने लिखा, "हर भारतीय महिला की पसंद।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS