मोनाली ठाकुर का वो गाना जिसने दिलाई अलग पहचान, इस म्यूजिक डॉयरेक्टर ने दिया था मौका

Happy Birthday Monali Thakur: अपने गानों की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 3 नवंबर 1985 को कोलकता में जन्मी मोनाली ठाकुर की पहचान उनकी सुरीली आवाज ने देशभर में बनाई। इंडियन आइडल-2 (Indian Idol 2) की कंटेस्टेंट रहने के साथ ही उन्होंने कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। बर्थडे के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बता रहे हैं।
मोनाली ठाकुर को करना पड़ा स्ट्रगल
मोनाली ठाकुर बंगाल के एक म्यूजिकल परिवार से आती हैॆ। बचपन से ही उनका रुझान गायकी की ओर रहा है। इतना ही नहीं उनके पिता भी एक संगीतकार थे। इंडियन आइडल-2 में हिस्सा लेने के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा। उनके सिंगिंग करियर में बड़ा बदलाव साल 2008 में हुआ। जब मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ने उन्हें कुछ शानदार गानों में काम करने का मौका दिया। वहीं उन्होंने जरा-जरा टच मी और ख्वाब जैसे गाने गाए हैं।
डॉयरेक्टर को पसंद आयी मोनाली की सिंगिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म रेस में उन्हें पहले केवल एक ही गाना दिया गया था। लेकिन उनके पहले गाने की रिकोर्डिंग को फिल्म के डॉयरेक्टर अब्बास मस्तान (Abbas Mustan) ने बेहद पसंद किया और इसी वजह से उन्हें दूसरा गाना मिला। हालांकि, मोनाली ने इसके बाद कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बेहतरीन गाने गाए।
मोनाली ने इन गानों को दी अपनी आवाज
मोनाली ठाकुर के गानों की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानों को अपनी आवाज से पॉपुलर बनाया। इस लिस्ट में फिल्म लुटेरा के 'संवार लूं', 'दम लगा के हइशा' फिल्म के मोह-मोह के धागे और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म के टाइटल सॉन्ग बद्री की दुल्हनिया जैसे गानों को अपनी आवाज से सजाया था। उनके अवॉर्ड की बात करें तो सिंगर को 'संवार लूं' सॉन्ग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा मोह-मोह के धागे के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS