लाल बनारसी साड़ी और सिंदूर में नजर आईं गॉर्जियस डीवा मौनी रॉय, न्यूली मैरिड एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ मुंबई लौट आई हैं। न्यूली मैरिड कपल लगातार सुर्ख़ियों में हैं वहीं शादी के बाद उनकी पहली फोटो सामने आयी है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी अट्रैक्टिव और क्यूट लग रहे हैं। खूबसूरत डीवा मौनी रॉय ने अपने साड़ी लुक से फैंस को दीवाना बना दिया जबकि सूरज अपने कुर्ता-पायजामा और एथनिक फुटवियर में एथनिकली क्लासी लग रहे थे।
दोनों को साथ में स्पॉट किया गया तो कपल पोज देते हुए नजर आए। दोनों साथ में काफी खुश थे और उन्होंने मीडिया को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। शादी के बाद एयरपोर्ट पर मौनी रॉय लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं जिसमें वह हुश्न की पारी दिख रही थी। मांग में सिंदूर और कानों में झुमके पहने मौनी का लुक किसी को भी घायल कर दे। लाल साड़ी पर लाइट मेकअप और ओपन हेयर में मौनी रॉय कहर ढ़ा रही थी।
जैसे ही वीडियो सामने आया फैंस लगातार पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "बहुत प्यारी जोड़ी। वहीं एक अन्य ने कहा, ''कितना हैंडसम लग रहा है।'' एक अन्य यूजर ने कहा, "भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।" कई यूजर्स ने उन्हें 'बेस्ट कपल', 'क्यूट कपल' बताया।
बता दें कि मौनी रॉय ने 27 जनवरी को गोवा में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी। कपल ने मलयाली और बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की। सूरज के साथ शादी के बाद मौनी रॉय ने अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अपनी खुशी का जश्न मनाने के लिए एक संगीत नाईट को भी ऑरगनाइज की।
इस दौरान एक्ट्रेस ने 'घर मोरे परदेसिया' में थिरकते हुए नजर आयी। उन्होंने एमराल्ड ज्वैलरी के साथ हैवी गोल्डन लहंगा पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की शादी फंक्शन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर अभी तक छाए हुए हैं
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS