क्या गोवा के लिए रवाना हो गईं मौनी रॉय, पैपराजी ने दी शादी की बधाई तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी की खबरें लगातार सुर्ख़ियों हैं। इस बीच वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। वहीं इससे पहले जब पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी तो एक्ट्रेस ने आभार व्यक्त किया।
अब ऐसा लगता है कि उनकी शादी की अफवाहें सच हैं। बीते दिन मौनी रॉय को मुंबई में एक कैफे और एक शोरूम के बाहर देखा गया। उन्हें देखने के बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी जिस पर मौनी मुस्कुराई और पोज देती रहीं। पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मौनी जी, बधाई हो! आपकी शादी 27 को है।"
हालांकि एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में वह मुस्कुराई और कहा, "धन्यवाद!" ऐसा लगता है कि उन्होंने 'थैंक्यू' कहकर अपनी शादी की खबर को कंफर्म कर दिया है। बता दें किइससे पहले इस कपल के दुबई या इटली में शादी करने की अफवाहें थी। अब रिपोर्ट्स की माने तो मौनी 27 जनवरी को एक प्राइवेट समारोह में शादी करने के लिए तैयार है। सोर्स के मुताबिक यह दो दिवसीय समारोह होगा। शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी और उसके बाद 27 जनवरी को समुद्र तट पर शादी होगी। उन्होंने दक्षिण गोवा में एक पफाइव स्टार होटल बुक किया है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि इस शादी का थीम सफेद होगा और पूरे आयोजन स्थल को सफेद रंग से सजाया जाएगा।
बता दें कि मौनी रॉय उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी अगली बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। मौनी रॉय की शादी की ख़बरें जबसे सामने आयी है फैंस को इसका इंतजार है। वे शादी से जुडी एक भी अपडेट को मिस नहीं करना चाहते हैं। वहीं इससे पहले शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आयी थी। कोरोना काल में मौनी ने अपनी शादी में लगभग 100 लोगों को इनवाइट किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS