Let’s Get Married Review: एमएस धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड नहीं लगा पाई सिक्सर, जानिए कितनी मिली रेटिंग

Let’s Get Married Review: एमएस धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड नहीं लगा पाई सिक्सर, जानिए कितनी मिली रेटिंग
X
Let’s Get Married Review: जब से यह बात सामने आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में उतर रहे हैं, तब धोनी के फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गई थी। फिल्म अपने कलाकारों व प्रोड्यूसर से ज्यादा अपने निर्माता की वजह से चर्चा में रही। जानिए फिल्म के रिलीज होने के बाद लोगों का क्या रिएक्शन रहा।

Let’s Get Married Review: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तमिलनाडु में कितनी दीवानगी है, इसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, इसलिए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके कई फैंस ने पहले से टिकट बुक न कराया हो, लेकिन लेट्स गेट मैरिड फिल्म ने अपने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भले ही रिलीज होने से पहले इसके चर्चे हर तरफ थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई, तो उसने अपने फैंस को खासा निराश कर दिया।

धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड को नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के रियक्शन देखने को मिले हैं। फिल्म को लेकर लोगों ने ट्विटर के माध्यम से अपनेे रिएक्शन शेयर किए हैं। फिल्म को 5 में से 2 रेटिंग दी गई है। कई फैंस ने फिल्म की तुलना हाल ही में आई अन्य फिल्मों से भी की। इसके बाद भी इस फिल्म को किसी भी प्रकार के पॉजिटिव रिएक्शन सामने नहीं आए। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग कमेंट कर अपने रिएक्शन को साझा कर रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।

लेट्स गेट मैरिड के कलाकारों में हरीश कल्याण, इवाना, योगी बाबू, दीपा शंकर, नादिया मोइदु, कौशिक एमएमहाटा और विनोदिनी वैद्यनाथन शामिल हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। इस फिल्म को बनाने में कुल खर्च 15 करोड़ का आया। दुनिया भर में लेट्स गेट मैरिड 0.8 से 1 करोड़ की कमाई की, तो वहीं लेट्स गेट मैरिड ने एडवांस बुकिंग में 45 लाख का ग्रॉस कलेक्शन अपने नाम किया था।

Also Read: पवन कल्याण और साई धर्म तेज की फिल्म ब्रो आज हुई रिलीज, जानें रिव्यू

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी दोनों ने फिल्म के प्रचार में प्रमुख भूमिका निभाई। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के प्रचार की बात आती है, तो एलजीएम की टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आने वाले दिनों में पता चल पाएगा कि फिल्म पर दर्शकों का आखिरी फैसला क्या होगा।

Tags

Next Story