Bigg Boss 17: अपने पांच साल के बेटे को याद कर बिग बॉस के घर में रोए Munawar Faruqui, बोले- मुझे...

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस 17 के फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। फारुकी को उनके बोल्ड और मजेदार पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है। वह हमेशा खुश नजर आते हैं। लेकिन, हाल ही में जब बिग बॉस के एपिसोड में मुनव्वर रोए तो उनके फैंस परेशान हो गए। मुनव्वर अपने पांच साल के बेटे को बहुत मिस करते हैं। हाल ही में उन्होंने नील भट्ट की अपनी बात बताई। जिसमें वह अपने बेटे को यादकर रोते हुए नजर आ रहे हैं ।
दरअसल, बिग बॉस 17 के हाल ही के एपिसोड में, मुनव्वर ने अपने बच्चे के बारे में खुलासा किया। उन्होंने नील को बताया कि वह बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्स वाइफ से तलाक और बच्चे की कस्टडी के बारे में भी खुलकर बात की। मुनव्वर ने रोते हुए कि उनका पांच साल का बेटा है, वह उनसे दूर रहता है। लेकिन, 6 महीने पहले वह उनके पास आया था। आखिरकार कुछ महीनों तक उसके आसपास रहने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह अपनी लाइफ में क्या खो रहा है। मुनव्वर ने आगे कहा कि वह पिछले 3-4 महीनों से अपने बेटे से काफी जुड़े हुए है और वह उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की याद आ रही है। वह पूरा दिन अपने बेटे के बारे में ही सोचते रहते है कि वह इस समय क्या कर रहा होगा।
गर्लफ्रेंड नजीला से भी अलग हुए मुनव्वर
खबरों की मानें तो जब मुनव्वर कंगना के 'लॉक अप' शो में आए थे, तो समय खबरें आ रही थी कि वह किसी को डेट कर रहे हैं। उस समय उनका अंजलि अरोड़ा के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। हालांकि, शो के बाद मुनव्वर ने सभी को अपनी गर्लफ्रेंड नजीला से मिलवाया था। खबरों की मानें तो अब अपनी गर्लफ्रेंड से अलग हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: राहुल वैद्य ने उड़ाया नील भट्ट की Acting का मजाक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS