38 साल की उम्र में नेशनल अवार्ड विनर एक्टर संचारी विजय का निधन, परिवार ने लिया ये महत्वपूर्ण फैसला

नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित कन्नड़ एक्टर संचारी विजय (Sanchari Vijay) का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार की रात को एक्टर का अपने दोस्त के घर से वापस आते टाइम बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते एक्टर को काफी गंभीर चोटे आयी थी। विजय एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट थे। एक्टर का ब्रेन हैमरेज का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद डॉक्टर ने उनके ब्रेन को डेड घोषित कर दिया। इस के बाद संचारी विजय के परिवार ने उनके अंग दान करने जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया।
एक मीडिया से बात करते हुए एक्टर के भाई सिद्धेश ने एक्टर के डेड ब्रेन की खबर को कंफर्म करते किया हैं। उन्होंने कहा है कि "ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनके अंगदान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते थे, जिसे हम उनके अंगो को दान कर पूरा कर रहे हैं।" जैसे ही विजय के निधन की खबर फैली लोगो ने उन्हें श्रद्धांजली देना शुरु कर दिया हैं। एक्टर सुदीपा ने ट्वीट करके लिखा, 'यह स्वीकार करते हुए बहुत ही निराशा हो रही है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ले ली, इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई…अगली फिल्म को लेकर एक्साइटेड थे, बहुत दुख की बात है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।'
Very very disheartening to accept that Sanchari Vijay breathed his last.
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) June 14, 2021
Met him couple of times just bfr this lockdown,,,, all excited about his nxt film,, tats due for release.
Very sad.
Deepest Condolences to his family and friends.
RIP 🙏🏼
विजय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'रंगप्पा होगबिटना' से की थी। विजय ने क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित फिल्म 'नानू अवनाला… अवलु' में एक ट्रांसजेंडर के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्हें आखिरी बार पिछले साल की फिल्म 'ACT 1978' में देखा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS