कॉलेज टाइम में जिस बाइकर पर थी नीना गुप्ता की नजर, वह बाद में निकला ये एक्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने जब से ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' (Sach Kahun Toh) रिलीज की है, तब से उनके कई किस्से सामने आए हैं। एक्ट्रेस ने इस किताब में दिल्ली की कॉलेज लाइफ के बारें में बताया है। एक्ट्रेस ने जानकी देवी महाविद्यालय (Janki Devi Mahavidyalaya) जो कि अब जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज (Janki Devi Memorial College) है से अपनी ग्रैजुएशन की थी। ये एक गर्ल्स कॉलेज था। उन्होंने अपनी किताब में खुलासा किया कॉलेज टाइम में जिन बाइकर्स पर उनकी और उनकी सहेलियों की नजर थी उन्में से एक कोई और नहीं बल्कि एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) था।
नीना ने अपनी किताब में लिखा, ''दो लड़के थे, खास तौर पर जिन्हें देखने के लिए सभी लड़कियां रोज इंतजार करती थीं। वे अच्छे कपड़े पहने, अच्छे दिख रहे होते थे और उनमें से एक की आंखो का शेड ग्रे था। दशकों बाद जब मैं शक्ति कपूर से अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बात कर रही थी तो उन्होंने खुलासा किया कि वह भी WEA में रहते थे और उनकी एक गर्लफ्रंड थी जो जानकी देवी चली गईं थी। उन्होंने कहा, 'मैं उसे अपनी बाइक पर लेने आया करता था।' उन्होंने आगे लिखा, "हम अपने पूरे जीवन में एक ही एरिया में बड़े हुए थे, लेकिन कभी भी रास्ते पार नहीं किए थे। मुझे यह भी विश्वास नहीं हो रहा था कि वह उन दो लड़कों में से एक थे, जिन्हें सभी लड़कियां जानती थीं, और जिनकी गर्लफ्रेंड से हम सभी ईर्ष्या करते थे।"
नीना ने बाद में नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (National School Of Drama) में एडमिशन लिया और फिर वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल एक्ट्रेस बन गईं। 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'मंडी', 'उत्सव' जैसी कई फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरु की। जहां शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे (Shivangi Kolhapure) से शादी की है और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। दोनों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी की थी। वहीं नीना गुप्ता विदेशी क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) के साथ रिलेशनशिप में थी, जिनसे उनकी एक बेटी मसाबा (Masaba) हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS