समंदर के बीच दिखा नोरा फतेही का जलवा, ठुमके लगाकर लगा दी छलांग, देखें मजेदार Video

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की हर अदाओं के फैंस दीवाने हैं। हाल ही में रिलीज हुई थैंक गॉड (Thank God) फिल्म में एक्ट्रेस की दमदार एक्टिगं देखने को मिली थी। नोरा फतेही के फैंस जानते होंगे कि वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने डांस मूव्स के अलावा नोरा अक्सर एक्साइटेड एक्टिविटी करती नजर आती हैं। इस बार नोरा ने समंदर के बीचोंबीच कुछ ऐसा किया कि हर कोई उनकी वीडियो पर दिल हार बैठा है।
नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही है। नोरा ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे वापस बीच पर ले चलो, मुझे बीच पर ही रहना है।' नोरा के ऐसा लिखने से साफ समझा जा सकता है कि ये वीडियो कुछ समय पहले का है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा हाल ही में मॉरिशियस पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। उसी समय का ये वीडियो है, जिसे नोरा ने आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
समंदर में नोरा ने लगाई झलांग
वीडियो में नोरा अपने दोस्तों के साथ समंदर की बीच जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बोट पर खड़ी नोरा समंदर के बीच काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। इस बीच नोरा अचानक कहती हैं कि 'मुझे समंदर में कूदना है।' इतना कहते ही एक्ट्रेस समंदर में छलांग लगा देती है और उनके दोस्त भी नोरा के पीछे कूद जाते हैं। नोरा फतेही की इस वीडियो को चंद घंटों के अंदर लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लव इमोजी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS