OMG 2 Hit or Flop: क्या OMG 2 कमाई के मामले में गदर 2 से पिछड़ गई, पढ़िये दूसरे दिन का Box Office Collection

OMG 2 Hit or Flop: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की बहुचर्चित फिल्म ‘OMG 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के रिलीज के होते ही दर्शकों की भीड़ भी थिएटर्स में उमड़ पड़ी। वैसे तो पहले दिन की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ सनी देओल की ‘गदर 2’ से काफी पीछे रही। जहां एक तरफ ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कलेक्शन किया है, दूसरी तरफ ‘OMG 2’ करीब 10 करोड़ पर ही सिमटकर रह गई। वैसे तो अभी यह पहले दिन की कमाई है। हो सकता है, वीकेंड पर आंकड़े बदल भी जाएं। अगर हम फिल्म समीक्षकों की बात करें तो उन्होंने ‘OMG 2’ को अच्छा रिव्यू दिया है।
फिल्म ‘OMG 2’ की कहानी कांति शाह मुद्गल नामक एक शिवभक्त की है, जिसका किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है। वे उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान चलाते हैं और भगवान शिव की भक्ति भी करते हैं। अचानक एक दिन उनके बेटे के साथ कुछ ऐसा होता है कि स्कूल प्रशासन उसे निकाल देता है। पंकज त्रिपाठी के बेटे पर कथित रूप से 'गंदा काम' करने का आरोप लगाया जाता है। धीरे-धीरे ऐसे हालात बन जाते हैं कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार का जीना मुश्किल हो जाता है। आखिरकार पंकज के परिवार को शहर छोड़ने तक की नौबत आ जाती है।
हंसाने के साथ एक सार्थक संदेश देती है फिल्म
इसके बाद भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है। तब जाकर पंकज त्रिपाठी का साहस बढ़ता है और वे अदालत में पहुंच जाते हैं। इस तरह फिल्म ‘OMG 2’ सेक्स एजुकेशन जैसे संवेदनशील विषय को दर्शकों के समक्ष पेश करती है। फिल्म की कहानी में परिपक्वता है, शुद्ध हिंदी के शब्दों का प्रयोग है और एक संवेदनशील विषय को आसानी के साथ दर्शकों के बीच पहुंचाने की सार्थक प्रयास भी है। अगर हम एक वाक्य में कहें तो फिल्म ‘OMG 2’ दर्शकों को हंसाती भी है और हंसते-हंसते गहरा संदेश दे जाती है।
पंकज त्रिपाठी के किरदार ने दर्शकों को किया प्रभावित
डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म ‘OMG 2’ को काफी अच्छे ढंग से निर्देशित किया है। उन्होंने उस विषय को छुआ है, जिसे हमारा समाज गंदी बात कहकर साइडलाइन कर देता है। आज के आधुनिक दौर में इस तरह के एक फिल्म की सख्त जरूरत थी, जिसे ‘OMG 2’ बहुत ही सार्थकता के साथ पूरा करती है। पंकज त्रिपाठी के किरदार कांति शरण मुदगल को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वे किरदार में काफी गहराई तक उतरे हैं और उनके डायलॉग्स भी शानदार हैं।
शिव दूत की भूमिका में जंच रहे हैं अक्षय
वैसे तो फिल्म के केंद्र में पंकज हैं, लेकिन अक्षय भी फिल्म की जान हैं। उन्होंने शिव दूत की भूमिका को इतनी शिद्दत से निभाया है, जिसकी तारीफ करना दर्शक नहीं भूल रहे। यामी गौतम और अरुण गोविल का काम भी काबिल-ए-तारीफ है। कुछ खामियों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक अच्छा संदेश भी देती है।
Also Read: Gadar 2 Hit or Flop: सनी देओल ने सिनेमाघरों में मचाया 'गदर', पढ़ें दर्शकों की प्रतिक्रिया
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS