OMG 2 : Har Har Mahadev में अक्षय कुमार ने किया Tandava , शिवभक्तों को जरूर देखना चाहिए ये वीडियो

OMG 2 song Har Har Mahadev : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का एक नया गाना रिलीज हो गया है। सावन के महीने में 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) गाना दर्शकों को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसकी वजह से ट्विटर (#OMG2) ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अक्षय कुमार अपने चेहरे और शरीर पर राख लगाए हुए भगवान शिव के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिव तांडव भी किया।
हर हर महादेव गाने की शुरुआत शिव भक्तों की एक सेना के साथ होती है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं और चेहरे पर भस्म लगाकर भोले की मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। सभी शिव का तांडव भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय को एक ऊंचे मंच पर बैठे हुए दिखाया गया है। इसके बाद वह अचानक से भीड़ के बीच में आ जाते हैं और तांडव दिखाने लगते हैं। इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने गाया है।
बुधवार को शेयर किया था मोशन पोस्टर
अक्षय ने बुधवार को गाने का एक मोशन पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वह अपने चेहरे और बालों पर भस्म लगाए हुए नजर आ रहे थे।
फिल्म का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था और इसमें पंकज त्रिपाठी फिल्म की कई झलकियां भी दिखाई गई थीं। इसे हंसराज रघुवंशी ने गाया है।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
अक्षय के अलावा फिल्म में यामी गौतम भी नजर आएंगी। इसमें वह एक वकील का किरदार निभाएंगी। ओएमजी 2 फिल्म 11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस बार फिल्म में परवेश रावल का बजाय पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें-Gadar 2 : भारत Pakistan के रिश्ते पर बोले Sunny Deol, 'यह राजनीतिक खेल है, जो...'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS