परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जल्द होगी सगाई! रोका की तैयारी कर रहा परिवार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जल्द होगी सगाई! रोका की तैयारी कर रहा परिवार
X
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम साथ जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि दोनों का जल्द ही रोका होने वाला है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर देखा गया था। इससे पहले भी कई बार दोनों को साथ देखा जा चुका है। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। फिलहाल, एक्ट्रेस और सांसद ने एक दूजे के साथ नाम जुड़ने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच एक बड़ा अपडेट दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सामने आया है।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर आउटिंग पर साथ देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इतना ही नहीं, इसके बाद गुरुवार को भी दोनों को एक साथ लंच मीटिंग करते हुए पाया गया। सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। यूजर्स ने मान भी लिया है कि दोनों लव रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में एक जरूरी सवाल यह है कि परिणीति और राघव का रिश्ता क्या कहलाता है।

क्या शादी करने वाले हैं परिणीति और राघव

मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब से परिणीति और राघव डिनर पर गए हैं तब से उनके परिवार वालों ने शादी पर चर्चा शुरू की हैं। दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। अब उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों का जल्द ही रोका भी हो सकता है। परिवार की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। परिवार के लोग इस पर चर्चा जरूर कर रहे हैं। राघव और परिणीति के एक साथ होने से दोनों के परिवार खुश भी हैं, लेकिन दोनों अपने काम में बिजी रहते हैं। इस वजह से किसी भी समारोह के लिए तारीख तय कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने यूके में पढ़ाई की थी। तब ही दोनों की मुलाकात हुई थीं। बता दें कि परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

Tags

Next Story