राजनीति से परिणीति तक, राघव के साथ एक्ट्रेस को देख पैप्स ने किया कमेंट

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों खासा चर्चा में बनी हुई हैं। आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ लगातार एक्ट्रेस को देखा जा रहा है। हाल ही में दोनों क्रिकेट मैच देखने भी पहुंचे थे। इसके बाद एक बार फिर परिणीति और राघव को डिनर डेट (Parineeti-Raghav Spotted at Dinner Date) पर स्पॉट किया गया है। वैसे तो हमेशा ही परिणीति अपनी शादी से जुड़े सवाल को टाल देती है, लेकिन इस बार पैपराजी ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी कि राघव चड्ढा भी अपनी हंसी चाहकर नहीं रोक पाए।
परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा का साथ नजर आना आम बात बन चुकी हैं। 7 मई को दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो दोनों 13 मई को अपने घरवालों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। हालांकि, परिणीति और राघव ने अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। फैंस ने तो मान ही लिया है कि परिणीति और राघव बेहद जल्द एक दूजे के होने वाले हैं। वहींं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है।
पैपराजी ने किया मजेदार कमेंट
पैपराजी हमेशा परिणीति से उनकी शादी के बारे में पूछते नजर आते हैं। इस बार भी रेस्टोरेंट के बाहर इंतजार कर रहे पैप्स ने परि-राघव से उनकी शादी के बारे में पूछा और उन्हें बधाई भी दी। हालांकि, परिणीति और राघव ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसी दौरान एक पैपराजी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति से परिणीति तक। इसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसते नजर आए। इतना ही नहीं, इस बात को सुनकर राघव चड्ढा के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।
Also Read: वेडिंग रूमर्स के बीच क्या परिणीति-राघव ने कर ली सगाई, जानें क्या है सच्चाई
परिणीति के हाथ में नजर आई अंगूठी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डिनर डेट जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इस दौरान की एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही हैं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS