Parineeti Chopra एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी है माहिर, इस कक्षा में किया था ऑल इंडिया टॉप

Parineeti Chopra एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी है माहिर, इस कक्षा में किया था ऑल इंडिया टॉप
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के खास मौके पर उनकी कुछ बड़ी उपलब्धियों के बारे में आपको बता रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ें ऑल इंडिया टॉपर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर...

Happy Birthday Parineeti Chopra: फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 22 अक्टूबर यानी आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। अभिनय के अलावा एक्ट्रेस कई तरह के टैलेंट रखती हैं। शायद ही आपको भी उनके बारे में ये बातें पता होगी। बर्थडे के खास मौके पर हम आज आपको परिणीति की कुछ खास उपलब्धियां बता रहे हैं।

पढ़ाई में टॉपर रही हैं परिणीति


आपको भी नहीं पता होगा कि परिणीति ऑल इंडिया टॉपर रही हैं। 12वीं कक्षा में परिणीति ने न केवल अपने स्कूल और शहर में बल्कि ऑल इंडिया टॉप किया था। उस समय उन्हें भारत के राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया था। इसके बाद वह केवल 17 साल की उम्र में ट्रिपल होनर्स करने के लिए मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल चली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति ने डिग्री करने के बाद इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि साल 2009 की आर्थिक मंदी की वजह से उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा था।

सिंगिंग में भी माहिर है परिणीति

परिणीति चोपड़ा की एक्टिगं के तो सभी दीवाने हैं, लेकिन बेहद कम लोग जानते है कि वह गाना भी काफी अच्छा गाती है। साथ ही उन्होंने हिंदुस्तानी म्यूजिक में बीए ऑनर्स की डिग्री भी कर रखी है। उन्होंने अपनी एक पॉपुलर फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए भी एक गाना गाया था। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कोड नेम तिरंगा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमे वह पंजाबी एक्टर हार्डी संधु के साथ नजर आ रही है।

सैफ अली खान को पसंद करती हैं एक्ट्रेस


परिणीति कई इंटरव्यू में बता चुकी है कि उन्हें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बेहद पसंद है। बचपन से ही परिणीति उनकी काफी बड़ी फैन हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि वह सैफ को बेहद पसंद करती है। इस बारे में एक्ट्रेस ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) को भी बताया था।

Tags

Next Story