Code Name Tiranga: देश को बचाने के लिए जान लगाएंगे परिणीति-संधू, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

Code Name Tiranga Teaser: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस के साथ हार्डी संधू (Hardy Sandhu) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में दोनों की मूवी कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) का ऐलान किया गया था। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने 19 सितंबर को हार्डी और परिणीति का फर्स्ट लुक शेयर किया था। दोनों ही जख्मी हालत में नजर आ रहे थे। अब लंबे समय के इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर किया है।
फिल्म का टीजर हुआ आउट
परिणीति चौपड़ा इसमे रॉ एजेंट का किरदार निभा रही हैं। वह अलग-अलग देश में मिशन को पूरा करने के लिए जाती है। परिणीति इस फिल्म में दमदार एक्शन मोड में नजर आने वाली है। टीजर में देखा जा सकता है कि परिणीति मिशन के दौरान ही हार्डी संधु से मिलती है और दोनों के बीच का रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।
यहां पढ़िए: कोड नेम: तिरंगा फिल्म की पूरी कहानी
14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
कोड नेम: तिरंगा फिल्म को 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की सीधी टक्कर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की मूवी डबल एक्सल से होगी। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली है। यह देखना भी काफी रोचक होगा कि कौन सी एक्ट्रेस किस पर भारी पड़ने वाली है। टीजर में सबसे खास चीज यह है कि एक्ट्रेस परिणीति और पंजाबी सिंगर हार्डी संधु देश के हित के लिए अपनी जान देने और दूसरो की लेने के लिए भी तैयार नजर आ रहे हैं।
हार्डी संधु के लिए बॉलीवुड की दूसरी फिल्म
हार्डी संधु ने फिल्म 83 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ये उनकी दूसरी और अभी तक की सबसे बड़ी मूवी होने वाली है। परिणीति चौपड़ा भी कई आगामी फिल्मों में भी नजर आने वाली है। फिलहाल दोनों की अपकमिंग फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS