Parineeti Chopra संग बड़े पर्दे पर नजर आएंगे Hardy Sandhu, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Code Name Tiranga: हार्डी संधू (Hardy Sandhu) और परिणीति चौपड़ा (Parineeti Chopra) पहली बार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में बने हैं। अब इस फिल्म की रिलिजिंग डेट और नाम का खुलासा हो गया है। फिल्म का नाम कोड नेम तिरंगा (Code Name Tiranga) है, जिसका नया पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है। हार्डी-परिणीति की ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
परिणीति चौपड़ा ने शेयर की पोस्ट
अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'राष्ट्र प्यार, बलिदान। इस मूवी के लिए मैं अपने पसंदिदा पंजाबी सिंगर और मुंडे हार्डी संधू के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।' फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर के बाद फैंस इसके ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या होगी फिल्म की कहानी
रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चौपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाने वाली है जो कुछ देशों की यात्रा पर है। वहीं पंजाबी सिंगर हार्डी संधू अपने गानों से फैंस के दिलों पर राज करने के बाद अब अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों को दीवाना बनाने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूस की कहानी है जो अपने देश के लिए एक मिशन पर है, वहीं बलिदान उसकी एकमात्र पसंद है। दरअसल फिल्म के पोस्ट को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
#HarrdySandhuInTiranga is going to be legendary, mark my words! pic.twitter.com/x3X8mbG7Cl
— Siddiqui Subhani (@Subhanisiddiqui) September 19, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS