परिणीति की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, कल पहुंचेंगी दिल्ली

परिणीति की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, कल पहुंचेंगी दिल्ली
X
Parineeti Raghav Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई कल यानी 13 मई को दिल्ली में होगी। अपने परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली आ रही हैं।

Parineeti Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। 13 मई को एक्ट्रेस की सगाई (Parineeti Engagement) दिल्ली में होगी। आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ परिणीति की सगाई में 100 के करीब मेहमान शामिल होंगे। एक्ट्रेस के फैंस के बीच खासा उत्साह उनकी सगाई को लेकर देखने को मिल रहा है। इस खुशी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी भारत आएंगी। हाल ही में प्रियंका अपनी सीरीज सीटाडेल के प्रमोशन के सिलसिले में भारत आई थीं। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि प्रियंका राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) की सगाई में शामिल नहीं होगी।

हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह ही भारत आएंगी। वह अपने काम को बीच में छोड़कर बेहद कम समय के लिए इस बार आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी बहन की सगाई समारोह के लिए खासतौर पर भारत पहुचेंगी। बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथाला हाउस में होगी।

परिणीति की सगाई में शामिल होंगे बेहद करीबी लोग

परिणीति और राघव के सगाई समारोह में बेहद करीबी लोग और खास दोस्त ही शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का नाम भी शामिल है। गौर करने की बात है कि परिणीति अपने इस खास दिन के लिए उनकी ही ड्रेस पहनेंगी। खबरों के मुताबिक, परिणीति ने बेहद सिंपल और एलीगेंट आउटफिट सगाई के लिए चुना है।

Also Read: सगाई में इस डिजाइनर की ड्रेस पहनेंगी परिणीति चोपड़ा, दिखेंगी परी जैसी

दिल्ली में आ चुकी हैं परिणीति

परिणीति अपने घरवालों के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनका पूरा परिवार सगाई की तैयारियों में लगा हुआ है। हालांकि, राघव और परिणीति इस फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसी वजह से दोनों ने अपनी शादी और सगाई को लेकर कोई घोषणा अभी तक नहीं की है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सगाई पूरे पंजाबी अंदाज में होगी।

अक्टूबर तक शादी के कयास

परिणीति और राघव की सगाई को लेकर बात करें तो यह 13 मई को सेंट्रल दिल्ली में होगी। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। तमाम रस्मों को पूरा करने के बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए लंच और डिनर होगा। गौर करने की बात है कि दोनों का रोका पहले ही हो चुका है। हालांकि अभी तक शादी की डेट सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा चल रही है कि अक्टूबर में परिणीति-राघव शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Tags

Next Story