रोमांटिक फिल्म से कम नहीं परी-राघव की लव स्टोरी, ऐसे मिले थे पहली बार

Parineeti Raghav Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने प्यार को अपनाने की राह पर चल पड़ी हैं। 13 मई को आप नेता राघव चड्ढा के साथ एक्ट्रेस की सगाई होगी। दिल्ली के कनॉट प्लेस के नजदीक कपूरथला हाउस में दोनों करीबी महमानों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। आज का दिन परी और राघव (Parineeti and Raghav) के लिए बेहद स्पेशल है और उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी और उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। अगर नहीं तो इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप भी जान जाएंगे परिणीति राघव (Parineeti Raghav Love Story) की प्रेम कहानी।
गौर करने की बात है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ही पढ़ें हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। हालांकि, दोस्ती के बाद कई सालों बाद दोनों को प्यार हुआ था।
फिल्म के सेट पर मिले थे परी और राघव
ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति-राघव की मुलाकात पंजाब में हुई थी। एक्ट्रेस बीते साल फिल्म चमकीला की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान राघव के साथ उनकी मुलाकात हुई। कहना लाजमी होगा कि इसके बाद ही दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा, लेकिन किसी को दोनों के रिश्ते के बारे में कोई खबर भी नहीं लगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूजे के रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक भी अपनी सगाई और शादी की खबर को अधिकारिक नहीं किया है। भले ही कोई पुष्टि नहीं हुई हो, लेकिन बीते दिन दोनों की मुलाकातों ने काफी कुछ बयां कर दिया। पैपराजी के सामने दोनों को शरमाना और हंसते हुए सवालों को टाल देना भी मीडिया की लाइमलाइट में रहा है।
परिणीति चोपड़ा की सगाई का अपडेट
परिणीति की सगाई के बारे में बात करें तो इसकी तैयारियां शनिवार शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद शाम 8 बजे दोनों एक दूजे को अंगूठी पहनाएंगे। इवेंट में करीबी लोगों के अलावा घर परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS