परिणीति ने राघव के परिवार से पूछा, क्या लड़का ठीक है, मिला ये जवाब

Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बेहद जल्द शादी करने वाली हैं। 13 मई को एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से सगाई कर ली। इंगेजमेंट के बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इससे पहले दोनों ने अपने प्यार की खबर किसी को पता भी नहीं चलने दी। हालांकि, परी-राघव की सगाई (Pari-Raghav Engagement) से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इंगेजमेंट की कुछ वीडियो जबरदस्त छाई हुई है। एक ऐसी ही वीडियो चर्चा का हिस्सा बनी हुई है, जिसमें परिणीति राघव चड्ढा की फैमिली से सवाल करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। परिणीति के हाथ में माइक है और वो कह रही हैं कि सब अक्सर सवाल करते थे कि परिणीति यार एक लड़का ढूंढ ले। इसके बाद एक्ट्रेस राघव की ओर इशारा करते हुए कहती है ये ठीक है। इतना सुनने के बाद चोपड़ा परिवार के लोग चिल्लाकर हां में जवाब देते हैं। इसके बाद परिणीति ने कहा कि देखों चोपड़ाज ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद उन्होंने अपने ससुरवालों से पूछा कि चड्ढाज क्या आप भी तैयार हैं। सभी खुशी से चिल्लाने लगते हैं। फिर परिणीति चड्ढाज की तेज अवाज सुनकर कहती हैं कि ऐ चोपड़ाज लाउडर। यह वीडियो देखने में काफी मजेदार लग रहा है।
कमाल की है परि-राघव की लव केमिस्ट्री
परिणीति और राघव की लव केमिस्ट्री को उनके फैंस ही नहीं उनकी फैमिली को भी काफी पसंद आ रही है। बता दें कि राघव और परी ने सगाई में जमकर डांस भी किया था। इस वीडियो में दोनों सिंगर मीका के गाने मेरा लौंग गवाचा पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस महीने में होगी परिणीति-राघव की शादी
खबरों की मानें, तो परिणीति और राघव की शादी अक्टूबर महीने में होने वाली है। दोनों के परिवार वाले एक रॉयल वेडिंग करने की तैयारी में है, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स शिरकत करेंगे। शादी के वेन्यू को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली और राजस्थान के किसी रॉयल वेन्यू पर हो सकती है। बीते दिन ही परिणीति दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS