Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ने तोड़े रिकॉर्ड यूट्यूब पर 345 मिलियन व्यूज से ज्यादा बार देखा गया

Bhojpuri Song: पवन सिंह और आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे है। यह दोनों की जोड़ी भी भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद की जाती है। इन दोनों के गाने और फिल्म दोनों का ही इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।
दोनों के गाने आते ही वायरल हो जाते है। पवन सिंह की पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या जबरदस्त है। वहीं आम्रपाली भी भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग और डांस के लिए जबरदस्त मशहूर है।
फिलहाल पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पवन और आम्रपाली की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रही है। इस गानें में आम्रपाली लाल साड़ी में कहर ढ़हा रही है और बेहद खूबसूरत दिख रही है। गाने का नाम है "राते दिया बुताके"। यह गाना भोजपुरी फिल्म "सत्या" का गाना है। गाना यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और अब तक इसको 345 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने के बोल लिखे है सुमित सिंह चंद्रवंशी ने। संगीत दिया है छोटे बाबा ने और पवन सिंह और इंदु सोनाली ने इसे अपनी आवाज दी है।
यहां देखें गाना:
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS