पवन सिंह को प्रियंका खेरा से प्यार में मिला धोखा, 'याद आती नहीं' गाकर बयां किए अपने जज्बात

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्टर अपने हर गाने से फैन्स के बीच धमाल मचा देते हैं। वहीं जब बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) का साथ मिल जाए तो निश्चित रूप से दोनों की जोड़ी कमाल करने के लिए काफी है। एक बार फिर दोनों अपने नए गाने 'याद आती नहीं' (Yaad Aati Nahi) को लेकर चर्चा में हैं। पोस्टर रिलीज होते ही यह गाना सुर्ख़ियों में था और तब से फैन्स इसका बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। ऐसे में यह गाना रिलीज कर दिया गया है और फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना टॉप 3 में ट्रेंड कर रहा है। निश्चित रूप से पवन सिंह के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।
बता दें कि इससे पहले सलीम और पवन गाना 'बबुनी तेरे रंग' में साथ नजर आए थे जो खूब वायरल हुआ था। ऐसे में दोनों की जोड़ी को प्यार मिलना लाजमी था। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के ओपोजिट पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा नजर आ रही हैं। दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री नजर आ रही है जो फैन्स को दीवाना बना रही है।
इस गाने में पवन सिंह दिल टूटे हुए आशिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक्टर को प्यार में धोखा मिलता है और उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ अफेयर करती नजर आती हैं। इस म्यूजिक वीडियो को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है और श्रद्धा पंडित ने लिरिक्स लिखे हैं। यह गाना सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS