कुमार विश्वास ने आधी रात को लिखी कविता, कहा सुशांत सिंह राजपूत सोने नहीं दे रहा

कुमार विश्वास ने आधी रात को लिखी कविता, कहा सुशांत सिंह राजपूत सोने नहीं दे रहा
X
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। कवि कुमार विश्वास बॉलीवुड के एक्टर और अपने दोस्त की मौत से गम में हैं। आधी रात को कविता लिखते हुए कुमार ने कहा कि ये लड़का उन्हें सोने नहीं दे रहा। ऐसा भी क्या भाई।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझौर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर की इस तरह मौत से इंडस्ट्री के दोस्त भी परेशान हो गए हैं। मशहूर कवि कुमार विश्वास मौत की खबर सुनने के बाद रविवार की रात सो भी नहीं पाए। दोस्त के गम में कवि कुमार विश्वास ने कविता लिखकर दर्द बयां किया है।

कुमार विश्वास ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम में कविता लिखी है। जिसे सोशल मीडिया पर आधी रात के बाद कुमार विश्वास ने शेयर किया। राजनेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि ये लड़का सोने नहीं दे रहा। ऐसा भी क्या भाई ? ये तो ठीक नहीं किया तुमने।

बात करो रूठे यारों से

दूसरी तरफ कुमार विश्वास ने दोस्तों को संभालने को लेकर लोगों को संदेश दिया है। अपने रूठे यारों से बात करने के लिए कहा है। बात करो रूठे यारों से, सन्नाटे से डर जाते हैं। इश्क अकेला जी सकता है, दोस्त अकेले मर जाते हैं।

Tags

Next Story