प्रियंका चौधरी के WhatsAap Group में नहीं होंगे अंकित गुप्ता, इन पांच BB कंटेस्टेंट को ही करेंगी शामिल

Priyanka Choudhary: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी बिग बॉस 16 के घर में 135 दिन गुजारकर बाहर आ चुकी हैं। फैंस का मानना था कि प्रियंका bigg boss की ट्रॉफी अपने साथ ही लेकर आएगी, लेकिन विनर का खिताब मशहूर रैपर एमसी स्टेन ने अपने नाम कर लिया। विजेता ना बनने के बाद भी प्रियंका इन दिनों चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं। रिपोर्ट में ऐसा दावा भी किया गया कि प्रियंका को शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म में देखा जाएगा। हालांकि, यह महज एक अफवाह निकली। इस बीच प्रियंका का पैपराजी पेज को दिया एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें वो बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़े सवालों का जवाब दे रही होती है।
प्रियंका चौधरी को कलर्स टीवी के सीरियल उड़ारिया में तेजो के रोल के बाद जाना जाने लगा। रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका की एक अलग पहचान लोगों के बीच कायम हुई। बीबी हाउस में अंकित गुप्ता के अलावा अर्चना गौतम के साथ प्रियंका की दोस्ती देखी गई थी। बाद में, शालीन भनोट और टीना दत्ता के साथ भी उनकी दोस्ती हुई। हालांकि, कई बार इनकी दोस्ती में दरारें भी आई। लेकिन, बाद में उनका रिश्ता सभी के साथ सही हो गया था। अब प्रियंका से पूछा गया कि वो व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगी, तो किन पांच कंटेस्टेंट को इसमें जोड़ेंगी।
प्रियंका के व्हाट्सएप ग्रुप में होंगे ये पांच कंटेस्टेंट
प्रियंका ने सवाल का जवाब देते हुए अर्चना गौतम, शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और गौतम विज का नाम लिया। यानी एक्ट्रेस के ग्रुप में ये पांच बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट ही होंगे। वैसे देखा जाए तो प्रियंका ने काफी मजेदार जवाब दिया है। जहां अर्चना की सभी के साथ सही बातचीत है, लेकिन शालीन, टीना और सौंदर्या के बीच मामला गड़बड़ है। बिग बॉस हाउस के अंदर भी इनके रिश्तों में लड़ाई खूब देखने को मिली थी।
यूजर्स साध रहे प्रियंका पर ऐसे निशाना
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया प्रियंका के इस वीडियो क्लिप पर दे रहे हैं। एक ने लिखा कि प्रियंका आप अंकित गुप्ता को भूल गई क्या। दूसरे ने कहा, बिग बॉस कंटेस्टेंट के ग्रुप में आप अंकित को इसलिए तो शामिल नहीं कर रही हैं कि वो बात नहीं करेगा। प्रियंका के एक फैन ने लिखा कि अंकित तो दिल में है, फिर ग्रुप का क्या काम। एक यूजर ने तो यहा तक कह दिया कि अंकित के साथ प्रियंका ग्रुप पर बात नहीं कर पाएंगी, क्योंकि इनकी पर्सनल बातचीत भी होती है। फिलहाल प्रियंका के सवाल के जवाब पर लोग दिल खोलकर अपनी राय रख रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS