वोट का गेम है भईया, प्रियंका चौधरी ने कसा एमसी स्टेन की जीत पर तंज, देखें वीडियो

Priyanka Choudhary Reaction on MC Stan: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन खत्म हो चुका है। विनर का नाम तो अब सभी के बीच चर्चा का हिस्सा बन चुका है। प्रियंका चाहर चौधरी की हार से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। एमसी स्टेन के विनर बनने की किसी को उम्मीद तक नहीं थी। स्टेन के विजेता बनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह अपनी हार और बिग बॉस मेकर्स पर रिएक्शन दे रही हैं।
प्रियंका चौधरी ने कसा तंज
बिग बॉस से जुड़े सवालों पर बात करते हुए प्रियंका ने कई इंटरव्यू दिए हैं। प्रियंका का कहना है कि उन्हें अपनी हार का गम नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि एमसी स्टेन एक अच्छा लड़का है। उसकी पर्सनालिटी भी काफी अलग है और बिग बॉस तो खेल ही पर्सनालिटी का है उसमें आप गेम खेलो। चाहे टास्क करो ना करो, शतरंज की बाजी खेलो वो बिल्कुल भी मैटर नहीं करता है। कहीं ना कहीं स्टेन का सीधा कनेक्शन दर्शकों के साथ बन गया होगा। इसी वजह से आज बिग बॉस की ट्रॉफी उसके हाथ में है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बिग बॉस पर हमेशा से बायस्ड होने का आरोप लगता आया है। प्रियंका ने इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बताया कि बिग बॉस सबसे ज्यादा फेयर है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि बिग बॉस बायस्ड थे। मंडली में ज्यादा लोग शामिल थे। प्रियंका ने यह भी बताया कि बिग बॉस वोट का गेम है। इसमें दर्शकों की वोट आपको कितनी मिल रही है, वो काफी ज्यादा जरूरी बात है।
देवोलीना ने किया प्रियंका की हार पर रिएक्ट
प्रियंका की स्पोर्ट में कई सेलेब्स नजर आए थे। एमसी स्टेन के जीतने के बाद उन सेलेब्स ने भी मेकर्स पर तंज कसा है। देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल हैं। देवोलीना ने पहले ही कह दिया था कि प्रियंका जीतेगी। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सका। इसके बाद देवोलीना ने ट्वीट किया कि बिग बॉस खेलते हुए सच में खेल गए।
Khelte Khelte Khel Gaye @BiggBoss 😄🤦🏼♀️ #BB16. Jai Ram ji ki. ShubhRatri 🙏🏻😎
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) February 12, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS