होली पर प्रियंका चोपड़ा ने निक संग किया लिप-लॉक, सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो और वीडियो वायरल

होली पर प्रियंका चोपड़ा ने निक संग किया लिप-लॉक, सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो और वीडियो वायरल
X
होली (Holi 2022) के मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने दोस्तों और पूरे परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर एक शानदार पार्टी रखी थी। एक्ट्रेस ने इस पार्टी के कुछ अंदरूनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से फैन्स को मस्ती भरे जश्न की झलक दिखाई।

होली (Holi 2022) के मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने दोस्तों और पूरे परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में अपने आवास पर एक शानदार पार्टी रखी थी। एक्ट्रेस ने इस पार्टी के कुछ अंदरूनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से फैन्स को मस्ती भरे जश्न की झलक दिखाई। इन पोस्ट को देखकर यही लगता है कि प्रियंका ने देसी स्टाइल में होली सेलिब्रेट किया और खूब मस्ती की। होली खेलते हुए प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ रोमांस और प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

एक वीडियो में प्रियंका और निक एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने से पहले एक-दूसरे को लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस पार्टी में उनके दोस्त और निक के भाई केविन जोनास और सबसे छोटे भाई फ्रैंकलिन जोनास भी शामिल हुए। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा, "ऐसे समय में कुछ आनंद पाने में सक्षम होना, जब दुनिया बहुत डरावनी लगती है, ये एक आशीर्वाद है। सभी को होली मुबारक। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूं।"

वहीं एक और पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "मुझ पर एक एहसान करो.. चलो होली खेलते हैं। माफकरना। करना पड़ा!" एक वीडियो में निक प्रियंका को धोखे से रंग लगाते हुए नजर आते हैं। प्रियंका ने हाल ही में रोम में कुछ बिजनेस फ्रेंड्स से मुलाकात की और होली से पहले घर लौटीं ताकि वह अपने पति निक और अपने बच्चे के साथ रंगों का त्योहार मना सकें।

बॉलीवुड दीवा ने 22 जनवरी को अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी। उसने एक नोट में लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत - बहुत धन्यवाद।" वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली बार फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Tags

Next Story