आलीशान जिंदगी जीती हैं प्रियंका चोपड़ा, नेट वर्थ जानकर आप हो जाएंगे शोक्ड

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज किसी इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। मौजूदा समय में बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग स्किल्स से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। 'पी सी' के नाम से पॉपुलर इस एक्ट्रेस के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुई है जिसके अभिनय कौशल की हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सराहना की जाती है। प्रियंका एक्टिंग के साथ-साथ कमाई में भी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं और उनकी नेट वर्थ (Priyanka Chopra Net Worth) एक झटके से कम नहीं है।
मोस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूसर, सिंगर और पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। बॉलीवुड में मोस्ट पेड एक्ट्रेस और सबसे अधिक पॉपुलर सेलेब्स में से एक प्रियंका चोपड़ा को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया, और टाइम पत्रिका ने प्रियंका चोपड़ा को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया।
प्रियंका की चौंकाने वाली नेट वर्थ
एक अंग्रेजी वेबसाइट की माने तो प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर है। वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका 200 करोड़ रुपये की मालकिन है। वहीं प्रियंका और उनके पति निक जोनस की संपत्ति को मिला दिया जाए तो कपल 734 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
कई आलीशान घरों की मालकिन हैं प्रियंका
प्रियंका ने हाल ही में मुंबई के जुहू में समुद्र के सामने एक बंगला खरीदा है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। लेकिन जैसा कि वह हॉलीवुड में अपने काम को काफी बिजी हैं इसलिए इस बंगले का उपयोग फिल्म शूटिंग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यूएसए में भी उनका एक आलीशान और महंगा घर है। प्रियंका का मुंबई के लॉस एंजिल्स में आलिशान बंगले हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा प्रियंका का गोवा में भी एक आलीशान घर है।
कई लग्जरी कारों की हैं मालकिन
प्रियंका चोपड़ा पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिनके पास रोल्स-रॉयस लग्जरी कार है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस के पास 1.1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस क्लास भी है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास पोर्श, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और बीएमडब्ल्यू ब्रांड्स के कार भी मौजूद हैं। प्रियंका का निजी निवेश करीब 55 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस कई रियल-एस्टेट संपत्तियों की भी मालिक हैं।
आने वाले वर्षों में नेट वर्थ में होगी बढ़ोतरी
बॉलीवुड सेलेब्स को सफल तभी कहा जाता है जब उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रियंका की फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबी यात्रा है जिसे दुनिया भर में सराहा जाता है। फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ उनकी निरंतरता से पता चलता है कि वह काफी सफल एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म निर्माता भी हैं और उन्होंने कई रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया है। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है जहां भारतीय डिशेज परोसा जाता है। इसलिए आने वाले वर्षों में उनकी नेट वर्थ में बढ़ोतरी होगी।
ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं प्रियंका
2015 में प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स (PPP) नाम की एक कंपनी की भी स्थापना की थी जिसके जरिए एक्ट्रेस जमकर कमाई कर रही हैं। अन्य सेलेब्स की तरह प्रियंका चोपड़ा के कमाई के अलग अलग जरिए हैं। एक्ट्रेस एक स्टेज परफार्म के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपए लेती हैं। कई प्रोडेक्ट्स की मेन फेस बनी प्रियंका चोपड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। प्रियंका एक पोस्ट शेयर करने के लिए 2 करोड़ के आप पास की रकम लेती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS