बेटी मालती को खिलौने दिलाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, फोटोज आई सामने

Priyanka Chopra with Daughter Malti Mary: प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी लोगों का दिल लूट रही हैं। हाल ही में आयोजित हुए मेट गाला (Meta Gala) में भी देसी गर्ल ने शिरकत की थी। इवेंट से उनका ग्लैमरस लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'लव अगेन' के लिए भी एक पार्टी होस्ट की थी, जहां से सामने आई तस्वीरों ने भी लोगों का खासा ध्यान खींचा। प्रोफेशनल लाइफ से थोड़ा समय निकालकर प्रियंका अपनी फैमिली (Priyanka Chopra with Family) के साथ भी समय स्पेंड करती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इनमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Mary) के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज देखने के बाद फैंस उनसे शॉपिंग टिप्स मांग रहे हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क रेस्तरां में लव अगेन फिल्म (Love Again Movie) की पार्टी होस्ट करने के बाद प्रियंका को अपनी बेटी के साथ देखा गया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका खिलौनों से भरी दुकान में पहुंची हुई हैं। मालती मैरी को गोद में लिए एक्ट्रेस शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।
Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर को किया KISS, निक जोनस रह गए देखते
बेटी के साथ नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने तमाम अपकमिंग प्रोजेक्ट के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। बावजूद इसके एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ एंजॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। प्रियंका ही नहीं निक भी मालती मैरी को ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करते हैं। न्यू जर्सी में दोनों ने अपनी बेटी के साथ खिलौनों की शॉपिंग की। प्रियंका ने शॉपिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। पहली फोटो से पता चला कि प्रियंका किसी खिलौनों की दुकान में है। दूसरी फोटो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेटी मालती के लिए खिलौने सेलेक्ट कर रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS