बहन परिणीति चोपड़ा को देख प्रियंका को भी हुई जलन, वायरल है ये बिकनी फोटो

बहन परिणीति चोपड़ा को देख प्रियंका को भी हुई जलन, वायरल है ये बिकनी फोटो
X
हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। उनकी यह फोटो इतनी जबरदस्त है कि एक्ट्रेस की दीदी प्रियंका चोपड़ा भी खुद को रोक नहीं पायी और पोस्ट पर कॉमेंट कर डाला है।

फिल्म 'इशकजादे' (Ishaqzaade) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस समय काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस एक अनोखे अंदाज में समंदर के किनारे बैठी हुई है। ब्लैक कलर की बिकनी में परिणीति की यह फोटो गजब ढ़ा रही है। एक्ट्रेस की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोरी हुईं है।

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फोटो को पोस्ट किया है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'फोटो क्लिक करवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके... ये झूठ है।' पोस्ट की हुई फोटो टर्की की है। परिणीति इस फोटो में समंदर किनारे रेत पर ब्लैक बिकनी में बैठी हुई है साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के गॉगल भी लगाए हुए है। परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर उनकी दीदी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) खुद को रोक नहीं पायी और कॉमेंट कर डाला। प्रियंका ने परिणीति की फोटो पर लिखा, 'मुझे तुमसे जलन हो रही है।' परिणीति की फोटो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने कॉमेंट किया, 'उफ्फ।' परिणीति की इस फोटो को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को हाल ही में रिलीज हुई 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में देखा गया था। अब खबरें है कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ बहुत जल्द फिल्म 'एनिमल' में देखा जाएगा।

Tags

Next Story